झारखंड में किसे मंदिरों का नगर के रूप में जाना जाता है?

(A) सिसई
(B) रामजरी
(C) नरसिंहपुर
(D) मलूटी

Answer : मलूटी

Explanation : झारखंड में मलूटी को मंदिरों का नगर के रूप में जाना जाता है। मलूटी पश्चिम बंगाल की सीमा पर बसा दुमका जिले का एक गांव है। जिसमें 108 मंदिर हैं। इसे भारत सरकार ने विशिष्ट धर्मस्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इस मंदिर को साल 2015 के गणतंत्र दिवस समारोह की झाँकी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था। मंदिरों की अधिक संख्या होने के कारण ही इसे मंदिरों का नगर या गुप्तकाशी भी कहा जाता है। मंदिरों का गांव मलूटी का संबंध पाल वंश से है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Jharkhand Me Kise Mandiro Ka Nagar Ke Roop Mein Jana Jata Hai