झारखंड में कितने राष्ट्रीय उद्यान है?

(A) एक राष्ट्रीय उद्यान
(B) दो राष्ट्रीय उद्यान
(C) पांच राष्ट्रीय उद्यान
(D) सात राष्ट्रीय उद्यान

Answer : एक राष्ट्रीय उद्यान

Explanation : झारखंड में केवल एक बेतला राष्ट्रीय उद्यान है। यह झारखंड के पलामू जिले में स्थित है। भारत के पुराने नेशनल पार्क में से एक बेतला राष्ट्रीय उद्यान लगभग 979 वर्ग किमी में क्षेत्र फैला है जिसमें से 232 वर्ग किमी का इलाका मुख्य क्षेत्र कहलाता है। यह अभयारण्य टाइगर प्रोजेक्ट के अंतर्गत भारत के शुरुआती 9 टाइगर रिजर्व में से एक है, जिनकी स्थापना भारत में की गई थी। इस उद्यान में जंगली हाथी बिना किसी रोक टोक के घूमते-फिरते है। बेतला नेशनल पार्क अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। यहां विभिन्न वनस्पति प्रजातियों के साथ असंख्य जीव जन्तुओं में बाघ, तेंदुआ, सियार, हाथी, चितल, चिंकारा, नीलगाय, हिरण आदि का निवास हैं। बेतला राष्ट्रीय उद्यान के अलावा यहां पलामू अभयारण्य (लातेहार), लावलौंगा अभयारण्य (पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला), पारसनाथ अभयारण्य (गिरिडीह), पालकोट अभयारण्य (गुमला, सिमडेगा), तोपचांची अभयारण्य (धनबाद), उधवा पक्षी विहार (साहेबगंज) भी हैं। यहां की जलवायु गर्म एवं उप-आर्द्र है। औसत वार्षिक वर्षा 1,400 मिमी है। झारखंड में कुल भौगोलिक क्षेत्र के 29.45% भाग पर वन हैं। झारखंड में पाए जाने वाले प्रमुख वन उत्पाद हैं– साल, शीशम, महुआ, सागौन, सेमल, गम्हार, केन्दु आदि।
Tags : झारखंड झारखंड प्रश्नोत्तरी पर्यावरण प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Jharkhand Me Kitne Rashtriya Udhyan Hai