झारखंड में कोयला की खाने कहां स्थित है?

(A) झरिया में
(B) जमशेदपुर में
(C) रांची में
(D) लोहारदगा में

Answer : झरिया में

Explanation : झारखंड में कोयला की खाने झरिया में स्थित है। धनबाद के पास स्थित झरिया भारत के झारखंड प्रान्त का एक शहर है। झरिया के कोयला से कोक बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है, जिसका प्रयोग मुख्य रूप से लोह-इस्पात उधोग मे होता है। काले हीरे की संज्ञा से सुशोभित कोयला ऊर्जा का प्रमुख स्त्रोत है। रासायनिक तौर पर कोयले में कार्बन होता है। जो न केवल इसे रंग प्रदान करता है। बल्कि इसकी ऊष्मीय क्षमता को भी निर्धारित करता है। उष्णता एवं अशुद्धता के आकार पर कोयले को चार भागों में बांटा गया है– (1) पीट (2) लिग्नाइट (3) बिटुमिनस (4) एंथ्रेसाइट। कोयले के शीर्ष पांच उत्पादन राज्य हैं– छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Jharkhand Mein Koyla Ki Khane Kaha Sthit Hai