झीनी झीनी बीनी चदरिया के लेखक कौन है?

(A) काशी नाथ सिंह
(B) नीरजा जाधव
(C) अब्दुल बिस्मिल्लाह
(D) अजय मिश्र

Answer : अब्दुल बिस्मिल्लाह

Explanation : झीनी झीनी बीनी चदरिया के लेखक अब्दुल बिस्मिल्लाह है। यह उनका सर्वाधिक चर्चित एवं प्रशन्सित उपन्यास है। वर्ष 1987 में सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार से सम्मानित इस उपन्यास का कई भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है। यह उपन्यास बनारस के साड़ी बुनकरों की जीवन पर आधारित है। जिसमें उपन्यास के रचयिता ने इनके संघर्ष को सजीव रूप दिया है। उनकी अनेक कहानियाँ मराठी, पंजाबी, मलयालम, तेलगू, बांग्ला, उर्दू, जापानी, स्पैनिश, रूसी तथा अंग्रेज़ी में अनूदित हो चुकी हैं। कथाकार अब्दुल बिस्मिल्लाह का जन्म 5 जुलाई, 1949 को इलाहाबाद जिले के बलापुर गांव में हुआ था और पढ़ाई-लिखाई भी वहीं हुई। उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हासिल की। हिंदी साहित्य में एम.ए. तथा डी.फिल्. किया। उन्होंने 1988 में सोवियत संघ की यात्रा की और उसी वर्ष ट्यूनीशिया में संपन्न अफ्रो-एशियाई लेखक सम्मेलन में शिरकत की। 1993-95 के दौरान पोलैंड की वार्सा यूनिवर्सिटी तथा 2003-05 के दौरान मॉस्को के भारतीय दूतावास से जुड़े जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केन्द्र में विजि़टिंग प्रोफ़ेसर भी रहे।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Jhini Jhini Bini Chadariya Ke Lekhak Kaun Hai