57वां ज्ञानपीठ पुरस्कार 2022 किसे मिला है?

Who is the winner of Jnanpith Award 2022?

(A) कृष्‍णा सोबती
(B) दामोदर माउजो
(C) नीलमणि फूकन
(D) अमिताव घोष

Answer : दामोदर माउजो (Damodar Mouzo)

Explanation : 57वां ज्ञानपीठ पुरस्कार 2022 कोंकणी के साहित्यकार दामोदर मौउजो (Damodar Mouzo) को मिला है। ज्ञानपीठ पुरस्कार चयन समिति ने वर्ष 2021 और 2022 के लिए क्रमश: 56वें और 57वें ज्ञानपीठ पुरस्कारों की घोषणा 7 दिसंबर 2021 को की। प्रसिद्ध साहित्यकार प्रतिभा राय की अध्यक्षता में हुई चयन समिति की बैठक में 2021 के लिए यह पुरस्कार असमिया साहित्यकार नीलमणि फूकन तथा 2022 के लिए कोंकणी साहित्यकार (Konkani Literature) दामोदर माउजो को दिये जाने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2022 के 57वें ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले दामोदर माउजो गोवा के उपन्यासकार, कथाकार, आलोचक और निबंधकार हैं। उपन्यास कार्मेलिन के लिए उन्हें 1983 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 1944 में जन्मे दामोदर मौउजो ने करीब 50 साल के अपने लेखन करियर में छह कहानी संग्रह, चार उपन्यास, दो आत्मकथात्मक कृतियां और बाल साहित्य को कलमबद्ध किया है। दामोदर मौउजो को ज्ञानपीठ पुरस्कार (Jnanpeeth Award) से पहले साहित्य अकादमी पुरस्कार, गोवा कला अकादमी साहित्य पुरस्कार, कोंकणी भाषा मंडल साहित्य पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
Tags : पुरस्कार और सम्मान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Jnanpith Puraskar 2022 Kise Mila Hai