कादंबरी के मंगलाचरण में किसकी स्तुति की गई है?

(A) ब्रह्मा
(B) विष्णु
(C) महेश
(D) त्रिगुणमयपरब्रह्म

Answer : त्रिगुणमयपरब्रह्म

Explanation : महा​कवि बाणभट्ट विरचित 'कादम्बरी' के प्रथम मड़्गलाचरण में त्रिगुणमयपरब्रह्म की वन्दना की गयी है। कादम्बरी कथामुख-प्रकरण में नमस्कारात्मक मड़्गलाचरण इस प्रकार है–
रजोजुषे जन्मनि सत्तवृत्तये स्थितौ प्रजानां प्रलये तम:स्पृशे।
अजाय सर्गस्थितिनाशहेतवे त्रयीमयाय त्रिगुणात्मने नम:।।
अर्थात: सृष्टि के उत्पत्ति के समय रजोगुण– (ब्रह्मास्वरूप), स्थितिकाल– सत्तवगुण युक्त (विष्णुस्वरूप) और प्रलय काल-तमोगुणयुक्त (शिवस्वरूप) के कारण भूत; वेदत्रयीमय (ऋक्, यजु, साम); त्रिगुणस्वरूपी एवं अजन्मा (परब्रह्म) को नमस्कार है।
Tags : संस्कृत
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kadambari Ke Manglacharan Mein Kiski Stuti Ki Gayi Hai