कागज को फाड़ना कौन सा परिवर्तन कहलाता है?

(A) भौतिक परिवर्तन
(B) रसायनिक परिवर्तन
(C) शारीरिक परिवर्तन
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer : भौतिक परिवर्तन

Explanation : कागज को फाड़ना भौतिक परिवर्तन कहलाता है। कागज फटने के बाद भी कागज ही रहता है। वह परिवर्तन जिनमें कोई नया पदार्थ नहीं बनता है, भौतिक परिवर्तन (Physical Changes) कहलाते हैं। इनमें पदार्थ का रासायनिक संघटन व आण्विक संरचना परिवर्तित नहीं होते हैं। ये परिवर्तन अस्थायी होते हैं। प्रक्रिया का कारण हट जाने पर प्रक्रिया उत्क्रमित हो जाती है। पदार्थों की भौतिक अवस्था, दशा, आकृति, आकार, आयतन आदि के परिवर्तन भौतिक परिवर्तन हैं। पदार्थों का गलना, क्रिस्टलित होना, वाष्पन, द्रवण या जमना आदि परिवर्तन भौतिक परिवर्तन हैं।
Tags : रसायन विज्ञान प्रश्नोत्तरी सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kagaj Ko Phad Na Kaun Sa Parivartan Kehlata Hai