कजरी तीज कब है 2022, 2023, 2024, 2025

Answer : 14 अगस्त, 2022, रविवार

कजरी तीज 2022 में 14 अगस्त दिन रविवार को है। हर साल तीन बार तीज का त्योहार मनाया जाता हैं– हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज। भादो मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाई जाने वाली तीज को कजरी तीज के नाम से जाना जाता है। कजरी तीज को कजली तीज, बूढ़ी तीज व सातूड़ी तीज भी कहा जाता है। इस बार कजरी तीज 14 अगस्तको पड़ रही है। चूंकि तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन को अच्छा रखने के लिए यह पर्व मनाती हैं। इसके साथ ही माना जाता है कि अगर किसी लड़की की शादी में देरी या फिर कोई न कोई बाधा आ रही है तो इस व्रत को जरूर रखें, पश्चात उसका विवाह जल्द हो जाएगा। मान्यता यह भी है कि सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है।

इसमें पूरे दिन व्रत रखते हैं और शाम को चंद्रोदय के बाद व्रत खोला जाता है। कजरी तीज के दिन जौ, गेहूं, चने और चावल के सत्तू में घी और मेवा मिलाकर तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। चंद्रोदय के बाद भोजन करके व्रत तोड़ा जाता है। कजरी तीज पर संध्या को पूजा करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। फिर उन्हें भी रोली, अक्षत और मौली अर्पित की जाती है। चांदी की अंगूठी और गेहूं के दानों को हाथ में लेकर चंद्रमा को अर्घ्य देते हुए अपने स्थान पर खड़े होकर परिक्रमा करना चाहिए।

कजरी तीज के दिन महिलाएं अपनी सहेलियों के साथ एक जगह एकत्र होती हैं और पूरे दिन कजली के गीत गाते हुए नृत्य करती हैं। कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं। गाय की पूजा करने के बाद गाय को आटे की सात लोईयों पर गुड़ और घी रखकर खिलाया जाता है। उसके बाद व्रत का पारण किया जाता है।

कजरी तीज कब है
कजरी तीज अगस्त 14, 2022, रविवार
कजरी तीज सितंबर 2, 2023, शनिवार
कजरी तीज अगस्त 22, 2024, गुरुवार
कजरी तीज अगस्त 12, 2025, मंगलवार
कजरी तीज अगस्त 31, 2026, सोमवार
कजरी तीज अगस्त 20, 2027, शुक्रवार
कजरी तीज अगस्त 8, 2028, मंगलवार
कजरी तीज अगस्त 27, 2029, सोमवार
कजरी तीज अगस्त 16, 2030, शुक्रवार
कजरी तीज अगस्त 5, 2031, मंगलवार
कजरी तीज अगस्त 23, 2032, सोमवार
Related Questions
Web Title : Kajari Teej Kab Hai