कालीबंगा राजस्थान के किस जिले में स्थित है?

(A) जयुपर
(B) गंगानगर
(C) उदयपुर
(D) चुरू

Answer : गंगानगर

कालीबंगा राजस्थान के गंगानगर जिले में घग्घर नदी के किनारे स्थित है। कालीबंगा से हड़प्पा के साथ-साथ हड़प्पा पूर्व सभ्यता के अवशेष भी प्राप्त हुए हैं। यहां शहर के दोनों भाग दुर्गीकृत हैं। यहां के घर कच्ची ईंटों के बने हैं। कालीबंगा का अर्थ काले रंग की मिट्टी की चूड़ियां होता है। यहां से लकड़ी के हल तथा जूते हुए खेत के साक्ष्य मिले हैं जिनके कूड़ों के बीच का फासला पूर्व से पश्चिम की ओर 30 सेमी. और उत्तर से ​दक्षिण 1.10 मीटर पर है। यहां कुद अग्निकुंड मिले हैं जिन्हें वज्र प्रणाली से जोड़ा जाता है। दो फसलों को उगाने का प्रमाण यहां से मिला है। यहां के फर्श पर अलंकृत ईंटों के प्रयोग का साक्ष्य मिला है। इस स्थल में लकड़ी के पाइप के प्रयोग का प्रमाण मिला है। यहां से एक शव की प्राप्ति हुई है जो पेट के बल लेटा हुआ है तथा जिसका सिर दक्षिण में तथा पैर उत्तर दिशा में है। यहां एक धुरी वाले ठोस पहिये का भी अवशेष मिला है जिससे किसी वाहन के अस्तित्व का पता चलता है। शल् चिकित्सा का साक्ष्य यहां से भी मिला है। भूकंप आने का प्राचीनतम साख्य कालीबंगा से ही मिला है। कालीबंगा से भी युग्मित समाधि का अवशेष मिला है। कालीबंगा से भी एक युग्मित समाधि का अवशेष मिलता है। इस स्थल से एक उस्तरे पर कपास का वस्त्र लिपटा हुआ मिला है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kalibanga Rajasthan Ke Kis Jile Mein Sthit Hai