कंचनजंगा को दो सप्ताह में दूसरी बार किस महिला ने फतह किया?

(A) लक्पा शेरपा
(B) बलजीत कौर
(C) बछेंद्री पाल
(D) जुंको ताबेई

Answer : बलजीत कौर

Explanation : कंचनजंगा को दो सप्ताह में दूसरी बार हिमाचल प्रदेश की रहने वाली बलजीत कौर ने फतह किया। नेपाली अखबार हिमालयन टाइम्स डेली के अनुसार, अपने गाइड मिंगमा शेरपा के साथ बलजीत 12 मई 2022 को भोर करीब साढ़े चार बजे 8000 मीटर ऊंचे शिखर तक पहुंचीं। इससे पहले बलजीत गत 28 अप्रैल को माउंट अन्नपूर्णा की चढ़ाई की थीं। वही, नेपाली महिला लक्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट को सर्वाधिक बार फतह कर अपना रिकार्ड तोड़ दिया। विश्व के सबसे ऊंचे शिखर तक यह महिला 12 मई 2022 को 10वीं बार पहुंचीं। महिला के भाई और पर्वतारोहण के आयोजक मिन्गमा गेलु ने अनुसार लक्पा और कई अन्य पर्वतारोहियों ने 8,849 मीटर ऊंचे शिखर पर पहुंचने में अनुकूल मौसम का लाभ मिला। गुजारे के लिए पर्वतारोहियों की आपूर्ति का काम शुरू करने वाली 48 वर्षीय लक्पा अपने तीन बच्चों के साथ अमेरिका के वेस्ट हार्टफोर्ड कनेक्टिकट में रहती हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kanchenjunga Ko Do Saptah Mein Dusari Baar Kis Mahila Ne Fatah Kiya