कार्कोट वंश की राजधानी क्या थी?

(A) श्रीनगर
(B) जयपुर
(C) इलाहाबाद
(D) पटना

Answer : श्रीनगर

Explanation : कार्कोट वंश की राजधानी श्रीनगर थी। 7वीं शताब्दी में दुर्लभवंश नामक व्यक्ति द्वारा कश्मीर में कार्कोट राजवंश की स्थापना किया था। कार्कोट वंश की राजधानी 625-724 ई. में श्रीनगर, 724-760 ई. में परिहस्पोर और 760-885 में श्रीनगर रही थी। दुर्लभवर्धन के पुत्र दुर्लभक (632-682 ई.) शासक बना जिसने प्रता​पदित्य की उपाधि धारण किया तथा प्रतापपुर नामक नगर की स्थापना किया। कश्मीर के शासकों में ललितादित्य मुक्तापीड (724-760 ई.) सर्वाधिक शक्तिशाली शासक था। वह एक साम्राज्यवादी शासक था। कन्नौज के राजा यशोवर्धन को हराने के बाद उसके दरबारी कवियों भवभूति व वाक्यतिराज को कश्मीर अपने दरबार में बुलाया था। ललितादित्य ने कश्मीर में परिहासपुर नगर बसाया था। ह्रेनसांग के विवरण के आधार पर कहा जाता है कि उसके राज्य की सीमा के अंतर्गत तक्षशिला, सिंहपुर, उरशा, पुंच एवं राजपूताना शामिल थे।
Tags : आधुनिक इतिहास इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Karkot Vansh Ki Rajdhani Kya Thi