कर्म का सिद्धांत किससे संबंधित है?

(A) न्याय से
(B) मीमांसा से
(C) वेदांत से
(D) वैशेषिक से

Answer : मीमांसा से

Explanation : कर्म का सिद्धांत मीमांसा से संबंधित है। वेद के दो भाग हैं-कर्मकांड तथा ज्ञानकांड। ब्राह्मण ग्रंथों में वैदिक कर्मकांडों का विशिष्ट विवरण मिलता है तथा उपनिषदों में ज्ञानकांड का प्रतिपादन है। मीमांसा जिसे पूर्व मीमांसा भी कहा जाता है, का उद्देश्य वैदिक कर्मकांडों के संबंध में निर्णय देना है तथा उनकी दार्शनिक महत्ता का प्रतिपादन करना है। यह मत वेद को अपौरुषेय तथा नित्य मानता है। उपनिषद् तथा वेदांत उत्तरमीमांसा कहे जाते हैं, क्योंकि इनमें कर्मकांडों के स्थान पर ज्ञान का विवेचन मिलता है। पूर्व मीमांसा के प्रणेता जैमिनी हैं जिनका ग्रंथ 'मीमांसा सूत्र' इस दर्शन का मूल है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Karm Ka Siddhant Kisse Sambandhit Hai