कर्मचारी राज्य बीमा निगम का मुख्यालय कहां है?

(A) चेन्नई
(B) त्रिशूर
(C) नई दिल्ली
(D) जयपुर

Answer : नई दिल्ली

Explanation : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम (Employee State Insurance Corporation-ESIC), भारत के सरकारी और प्राईवेट कर्मचारियों के लिये बीमा धनराशि का व्यवस्था करता है। इसकी स्थापना 25 फरवरी, 1952 को की गई थी। यह श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत है। कर्मचारी राज्‍य बीमा, भारतीय कर्मचारियों के लिये चलायी गयी स्व-वित्तपोषित सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य बीमा योजना है। सभी स्थायी कर्मचारी जो 21,000 रूपये प्रतिमाह से कम वेतन पाते हैं, इसके पात्र हैं। इसमें कर्मचारी का योगदान 0.75 प्रतिशत तथा रोजगार प्रदाता का योगदान 3.25 प्रतिशत होता है। वर्तमान में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के महानिदेशक राजेंद्र कुमार हैं।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी मुख्यालय
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Karmachari Rajya Bima Nigam Ka Mukhyalay Kahan Hai