कर्नल वाइली की हत्या में किसे मृत्युदंड दिया गया?

(A) मदनलाल ढींगरा
(B) उधम सिंह
(C) भगत सिंह
(D) मन्मथनाथ

Answer : मदनलाल ढींगरा

Explanation : कर्नल वाइली की हत्या के आरोप में मदनलाल ढींगरा को मृत्युदंड दिया गया था। कर्नल वाइली भारतीय सेना का अवकाश प्राप्त अधिकारी था, जो लंदन में रहता था। वह वहां भारतीय छात्रों की जासूसी करता था। बीसवीं सदी के प्रथम दशक में भारतीय क्रान्तिकारियों का केंद्र लंदन था, जहां छात्रों के रहने के लिए इंडिया हाउस की स्थापना श्याम जी कृष्ण वर्मा ने की थी मदनलाल इंडिया हाउस और अभिनव भारत के सदस्य थे। मदनलाल ने कर्नल वाइली को 1 जुलाई, 1909 को गोली मार दी, जिससे कुछ समय बाद उसकी मृत्यु हो गई। यह ब्रिटेन में किसी भारतीय द्वारा पहली घटना थी। मदनलाल को 17 अगस्त, 1909 को फांसी दे दी गई और उनकी इच्छा के विपरीत अंग्रेजों ने उन्हें दफनाया था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Karnal Vaili Ki Hatya Mein Kise Mrityudand Diya Gaya