कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष कौन है?

(A) केआर रमेश कुमार
(B) विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी
(C) राम गोविन्द चौधरी
(D) हृदय नारायण दीक्षित

Answer : विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी है। कर्नाटक विधानसभा में स्पीकर के पद से केआर रमेश कुमार के त्यागपत्र के बाद विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी को 31 जुलाई 2019 को नया 22वां अध्यक्ष चुना गया है। विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी ने 30 जुलाई को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था और अगले दिन सुबह उनकी निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हो गई है। के आर रमेश कुमार कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन वाली सरकार गिरने के बाद ऐसा किया। विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक हैं। छह बार विधायक और एक बार मंत्री रह चुके कगेरी पहली बार विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।

कगेरी संघ परिवार की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सक्रिय सदस्य रहे हैं। इसके बाद वह राजनीति के मैदान में उतरे। कगेरी 1994 में कर्नाटक की अंकोला विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल चुके हैं।
Tags : अध्यक्ष कर्नाटक
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Karnataka Vidhan Sabha Adhyaksh Kaun Hai