करौंदा का वैज्ञानिक नाम क्या है?

Answer : कैरिसा कैरंडास (Carissa Carandas)

Explanation : करौंदा का वैज्ञानिक नाम 'कैरिसा कैरंडास' (Carissa Carandas) हैं। इसे अंग्रेजी में Carissa (कैरिसा), क्राईस्ट थॉर्न (Christ thorn) या बेंगाल करंट (Bengal currant) भी कहते है। करौंदे की झाड़ियों पर छोटे-छोटे हरे, हलके लाल और सफ़ेद रंग के फल लगते हैं जिनको करौंदा कहते हैं. आयुर्वेद में दो तरह के करौंदों का जिक्र है: करौंदा तथा करौंदी। करौदें के फल पकने के बाद काले पड़ जाते हैं। इसलिए इसको कृष्णपाक फल भी कहते हैं। यह भारत में मुख्यतः राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हिमालय के क्षेत्रों में पाया जाता है। इसका उपयोग स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी किया जाता है। साइट्रिक एसिड और विटामिन सी से भरपूर इस फल का सेवन कई रोगों से छुटकारा दिलाता है।
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Karonda Ka Vaigyanik Naam Kya Hai