करौंदे को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

Answer : Carissa (कैरिसा)

Explanation : करौंदे को अंग्रेजी में Carissa (कैरिसा) कहते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम 'कैरिसा कैरंडास' (Carissa Carandas) है। करौंदा फल बेरी परिवार से संबंधित होने के कारण अक्सर इसे क्रैनबेरी समझ लेते है। करौंदा को अंग्रेजी में क्राईस्ट थॉर्न (Christ thorn), बेंगाल करंट (Bengal currant) भी कहा जाता है। वही, संस्कृत में करमर्द:, सुषेण, क्षीरफेना कहते है और उर्दू में करवानाह (Karwanah) कहते है। करौंदा (Karaunada) का पौधा झाड़ीनुमा होता है। इसका इस्तेमाल अक्सर अचार चटनी और सब्जी बनाने में किया जाता है। यह भारत में मुख्यतः राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हिमालय के क्षेत्रों में पाया जाता है। इसका उपयोग स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी किया जाता है। साइट्रिक एसिड और विटामिन सी से भरपूर इस फल का सेवन कई रोगों से छुटकारा दिलाता है। इससे दांत मजबूत होते हैं और मसूड़े भी स्वस्थ रहते हैं। करौंदे का इस्तेमाल सांस की दुर्गंध और पायरिया जैसी समस्याओं में भी किया जाता है। इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है। इसके सेवन से हृदय संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। करौंदे में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद है।
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Karonda Ko English Mein Kya Kahate Hain