कश्मीर का अकबर किसे कहा जाता है?

(A) शमसुद्दीन शाह
(B)​ सिकंदर बुतशेकरन
(C) हैदर शाह
(D) जैनुल आबिदीन

Question Asked : [RAS/RTS (Pre) GS 1993]

Answer : जैनुल आबिदीन

1420 ई. में कश्मीर के शासक अलीशाह का भाई शाही खां ' जैनुल आबिदीन' के नाम से गद्दी पर बैठा। वह कश्मीर का एक महान शासक था। धार्मिक दृष्टि से वह एक सहिष्णु शासक था। उसकी धार्मिक उदारता के कारण बहुत से इतिहासकार उसे कश्मीर का अकबर कहते हैं। उसके समय मे कश्मीर की भौतिक एवम् सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई। अलाउद्दीन खिलजी की भांति उसने भी कश्मीर में मूल्य नियंत्रण लागू किया जिसके कारण उसे कश्मीर का अलाउद्दीन भी कहा जाता है। वह पहला शासक था जिसने गैर-मुस्लिमों पर लगने वाले 'जजिया' कर को समाप्त किया था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kashmir Ka Akbar Kise Kaha Jata Hai