कटहल का पेड़ कितने दिन में फल देता है?

Answer : छह से 10 साल में

Explanation : कटहल का पेड़ छह से 10 साल में फल देना शुरू कर देता है। कटहल के बीजू पौधे में 7-8 वर्ष में फल आना शुरू हो जाता है जबकि कलमी पौधों में 4-5 वर्ष में ही फल मिलने लगते है। पेड़ का 12 वर्ष की उम्र तक फलन कम होता है। इस तरह एक पेड़ से 10 क्विंटल तक कटहल मिल जाता है। साधारणतः फल लगने के 100-120 दिनों बाद तोड़ने लायक हो जाते हैं। कटहल बहुवर्षीय वृक्ष है। इसकी आयु सामान्यतः 50 से 60 वर्ष के बीच होती है। अलबत्ता, असम के कई इलाकों में तो 80 साल से ज्यादा तक के कटहल के पेड़ भी पाए गए हैं। इसका पेड़ छह से 10 साल में पूरी तरह तैयार हो जाता है। इसके बाद इसमें फल आने लगते हैं। कुछ किस्मों में पांचवें साल से फल मिलने शुरू हो जाते हैं। पेड़ की ऊंचाई 20 से 30 फीट तक होती है।
Related Questions
Web Title : Kathal Ka Ped Kitne Din Mein Phal Deta Hai