कठपुतली किस तरह का साधन है?

(A) दृश्य साधन है
(B) श्रव्य साधन है
(C) दृश्य श्रव्य साधन है
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer : दृश्य श्रव्य साधन है

Explanation : कठपुतली (Puppet) दृश्य-श्रव्य का मिश्रित साधन है। यह मनोरंजक ढंग से सम्प्रेषण देने में प्रभावी सिद्ध होता है। इसके माध्यम से समाज, शिक्षा एवं अन्य कु​रूतियों में बदलाव का संदेश प्रदान किया जाता है। किसी भी योजना एवं विज्ञान के प्रचार का सबसे उपयुक्त साधन दृश्य श्रव्य सामग्री मानी जाती है। जिसमें 'कठपुतली' एक दृश्य श्रव्य सामग्री है। इसकों ग्रामीण अशिक्षित जनता एवं महिलाओं को जानकारी प्रदान करने का उत्तम साधन माना जाता है।
कठपुतली को सस्ती, उपलब्ध, सामग्री से आसानी से बनाया जा सकता है। कठपुतली पारम्परिक प्रकार का साधन है जो ग्रामीण जनता को समझाने के लिए अत्यन्त उपयुक्त साधन है। इससे शिक्षण कार्य में सहायता मिलती है। यह आसान विविध है और इसमें व्यय भी कम होता है। कठपुतली का खेल ग्रामीणों का मनोरंजन भी करता है और उन्हें मंत्र-मुगध कर देता है। इसमें अभिनय भावना समाहित होती है।
Tags : कठपुतली गृह विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kathputli Kis Tarah Ka Sadhan Hai