कौन-सा एक हड़प्पा का बंदरगाह हैं?

(A) सिकन्दरिया
(B) लोथल
(C) महास्थानगढ़
(D) नागपत्तनम

Question Asked : UPSSSC Exam 2016

Answer : लोथल

लोथल, हड़प्पा सभ्यता का बन्दरगाह नगर था। इस स्थल की खुदाई जगपति जोशी ने करवायी। यहाँ के उत्खनन से बंदरगाह के होने के प्रमाण मिलते हैं। लोथल नामक पुरास्थल गुजरात के अहमदाबाद जिले में भोगवा नामक नदी के किनारे पर सरगवाला गाँव से 2 किमी. उत्तर में स्थित है। इसकी खोज एस.आर. राव ने 1954 में की थी। इस स्थल के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य मिली वस्तुएं निम्न हैं : नाव के आकार की दो मोहरें तथा बन्दरगाह। लकड़ी का अन्नागार। बैल, कुत्ता, खरगोश तथा चिड़िया की तांबे की मूर्तियाँ तथा मोहरें। युगल शवाधान की प्राप्ति, जिसमें सिर पूर्व में तथा पैर पश्चिम में है और वे करवट लेटे हुए हैं। मनके बनाने वाले शिल्पियों की दुकानें। उत्तरावस्था की एक अग्निवेदी। अन्न पीसने की चक्की।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kaun Sa Ek Harappa Ka Bandargah Hai