कौन सा हड़प्पीय नगर बाढ़ से नष्ट हो गया था?

(A) हडप्पा
(B) कालीबंगा
(C) कोटदिजी
(D) मोहनजोदड़ो

Answer : मोहनजोदड़ो

Explanation : बार-बार आनेवाली बाढ़ के कारण हड़प्पीय नगर मोहनजोदड़ो नष्ट हो गया था। हड़प्पा सभ्यता का विस्तार लगभग 13 लाख वर्ग किमी. था। इसका फैलाव भारतीय उपमहाद्वीप में उत्तर में जम्मू से लेकर दक्षिण में नर्मदा के मुहाने तक और पश्चिम में मकरान समुद्र तट से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ तक है। अत: इतने विस्तृत नगरीय सभ्यता के पतन के लिए विद्वानों द्वारा कई कारकों को उत्तरदायी माना गया है, जैसे- बाढ़, एवं अन्य प्राकृतिक आपदा, बास्य आक्रमण, जलवायु परिवर्तन, भूतात्विक परिवर्तन, विदेशी व्यापार में गतिरोध, प्रशासनिक शिथिलता आदि। मोहनजोदड़ों की नगरीय सभ्यता का पतन सिंध नदी में आए बाढ़ के कारण हुई।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kaun Sa Hadappa Nagar Badh Se Nasht Ho Gaya Tha