कौन-सा काल भारतीय इतिहास में सल्तनत काल के नाम से जाना जाता है?

(A) 1050 ई. से 1205 ई.
(B) 1206 ई. से 1526 ई.
(C) 1226 ई. से 1709 ई.
(D) 1719 ई. से 1850 ई.

Question Asked : [Assistant Professor (Lecturer) Exam 2014]

Answer : 1206 ई. से 1526 ई.

उत्तरी भारत के अंतिम तुर्क विजेता मुहम्मद गोरी की कोई सन्तान नहीं थी। वह बहुत बड़ी संख्या में अपने साथ दास लाया था जिन्हें उसने अपने अधिकारियों के रूप में नियुक्त किया था। उन्हीं में से एक कुतुबुद्दीन ऐबक था। 1206 ई. में मुहम्मद गोरी की आचनक मृत्यु होने परे कुतुबुद्दीन ऐबक ने लाहौर में स्थानीय नागरिकों के अनुरोध पर सत्ता ग्रहण की। तथा भारत का शासक बन गया। तुर्को द्वारा स्थापित साम्राज्य को (1206 ई. से मुगलों के आगमन 1526 ई. तक के समय को) दिल्ली सल्तनत के नाम से जाना जाता है। इस दौरान पांच वंश के शासकों ने शासन किया जो इस प्रकार है :
1. गुलाम वंश/मामूलक वंश (1206-1290)
2. खिलजी वंश (1290-1320)
3. तुगलक वंश (1320-1414)
4. सैय्यद वंश (1414-1451)
5. लोदी वंश (1451-1526)
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kaun Sa Kal Bhartiya Itihas Mein Saltanat Kaal Ke Naam Se Jana Jata Hai