कौन-सी भूमि बंधित नदी है?

(A) ताप्ती
(B) कृष्णा
(C) लूनी
(D) नर्मदा

Answer : लूनी (Loni)

लूनी (Loni) भूमि बंधित नदी है। लूनी नदी अरावली श्रेणी में अजमेर के दक्षिण पश्चिम से निकलती है। 320 किमी. लम्बी यह नदी अरावली के समानांतर में अर्द्ध मरुस्थलीय प्रदेश में प्रवाहित होकर कच्छ की खाड़ी में गिरती है। नर्मदा नदी का उद्गम अमरकण्टक के पश्चिमी ढाल पर 1057 मी. की ऊंचाई से होता है। यह नदी भ्रंशोत्थ घाटी में प्रवाहित होती है तथा अरब सागर में ऐस्चुअरी बनाती है। तात्पी का उद्गम सतपुड़ा श्रेणी के दक्षिण में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में है। इसकी सहायक पूर्णा है। कृष्णा नदी महावलेश्वर के निकट पश्चिमी घाट से निकलती है। इसकी प्रमुख सहायक नदी तुंगभद्रा है।
Tags : भारत की नदियाँ भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kaun Si Bhumi Bandhit Nadi Hai