कौन-सी जनजाति ‘लोहासुर’ को अपना देवता मानती है?

(A) गोंड
(B) भील
(C) कोरकू
(D) अगरिया

Answer : अगरिया

Explanation : अगरिया जनजाति 'लोहासुर' को अपना देवता मानती है। यह अगरिया लोगों का प्रमुख देवता है। जिसका निवास धधकती हुई भट्टियों से माना जाता है। ये लोग अपने देवता को काली मुर्गी की भेंट चढ़ाते हैं। अगरिया मध्य प्रदेश की जनजाति है, जो प्रदेश के मण्डला और शहडोल जिले में पाई जाती है। यह जनजाति छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य जिलों में भी पाई जाती है। अगरिया जनजाति के लोग मार्गशीर्ष माह में दशहरे के दिन तथा फाल्गुन माह में लोहा गलाने में प्रयुक्त यन्त्रों की पूजा करते हैं। अगरिया जनजाति सूअर का मांस विशेष चाव से खाते हैं। इनके विवाह में वधू शुल्क का प्रचलन है। इनके समाज में विधवा विवाह की स्वीकृति है। अगरिया लोग उड़द की दाल को पवित्र मानते हैं और विवाह में इसका प्रयोग शुभ माना जाता है।
• गोंड जनजाति के प्रमुख देवता दूल्हा देव है।
• भील जनजाति पूर्वजों की आत्मा में विश्वास रखती है।
• कोरकू जनजाति के प्रमुख देवता डोंगर देव है।
Tags : चंद्रशेखर आजाद
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kaun Si Janjati Lohasur Ko Apna Devta Manti Hai