कौन सी नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती है?

(A) गोदावरी नदी
(B) कावेरी नदी
(C) कृष्णा नदी
(D) बेतवा नदी

Question Asked : UPPSC 1992

Answer : बेतवा नदी

भारत में चंबल, बेतवा, सोन नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हैं। चंबल यमुना नदी की मुख्य सहायक नदी है इसका उद्गम मध्य प्रदेश राज्य के पश्चिम में विंध्य पर्वतमाला के ठीक दक्षिण में महू से होता है। बेतवा भी यमुना की सहायक नीद है जो मध्य प्रदेश में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। यह मध्य-प्रदेश में रायसेन के कुम्हारा गांव से निकलकर उत्तर-पूर्वी दिशा में बहती हुई भोपाल, विदिशा, झाँसी, ललितपुर आदि जिलों में होकर बहती है। सोन नदी यमुना के बाद दक्षिणी उपनदियों में सबसे बड़ी है। यह मध्य प्रदेश के अनूपपुर ज़िले में अमरकंटक के पास उत्पन्न होती है और बिहार में बहती हुई पटना में गंगा में समाहित हो जाती है। इसे स्वर्ण नदी भी कहा जाता है।

विश्व की प्रमुख नदियां जो दक्षिण से उत्तर की ओर बहती है–
आर्कटिक महासागर में गिरने वाली येनिसे, ओब, लीना, इंडिगिरिका, मैकेंजी ।
सेंट लारेंस की खाड़ी में गिरने वाली सेंट लारेंस नदी।
अरल सागर में गिरने वाली अमू दरिया और सिर दरिया।
अमेज़न नदी की दाहिनी सहायक नदियाँ पारा, जिंगू, तापाजोस, रूजवेल्ट, मेडिरा।
अटलांटिक महासागर में गिरने वाली सऊ फ्रांसिसको।
भूमध्य सागर में गिरने वाली नील नदी।
ऑस्ट्रेलिया की फ्लिन्डर्स, विक्टोरिया, डेली।
Tags : नदी बेतवा नदी भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kaun Si Nadi Dakshin Se Uttar Ki Aur Behti Hai