कौआ किस देश का राष्ट्रीय पक्षी है?

(A) श्रीलंका
(B) बांग्लादेश
(C) भूटान
(D) जापान

crow

Answer : भूटान (Bhutan)

Explanation : कौआ भूटान का राष्ट्रीय पक्षी है। भूटान का राष्ट्रीय पक्षी रैवेन (Raven) दरअसल काला कौआ ही होता है। यह वहां के सबसे शक्तिशाली देवताओं में से एक जारोग डोंगचेन (Jarodongchen) का प्रतिनिधित्व करता है और भूटान शाही ताज का सबसे प्रमुख घटक है। कौआ का वैज्ञानिक नाम कोर्वस है और दुनिया में इसकी 40 प्रजातियां मिलती है। कौवा ऐसा पक्षी है, जो अंटार्टिका छोड़कर सभी जगह रहता है। इसका मस्तिक इंसान के मस्तिक के जैसा ही होता है। इसकी उम्र लगभग 14 साल होती है और याद्दाश्यत बहुत अच्छी होती है। यह एक बार किसी चेहरे को देख लेता है तो कभी भूलता नहीं है। सबसे मजेदार बात कौवे अपनी सामान्य भाषा के अलावा एक दूसरी भाषा का भी इस्तेमाल करते है। जब उन्हें कोई खतरा महसूस होता है, तब वे इस दूसरी भाषा में आवाज लगाकर अन्य कौवों को सतर्क कर देते है।
Tags : भूटान राष्ट्रीय पक्षी रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kauwa Kis Desh Ka Rashtriya Pakshi Hai