कवक विज्ञान क्या है?

(A) बैक्टीरिया का अध्ययन
(B) कुकुरमुत्ता का अध्ययन
(C) वायरस का अध्ययन
(D) परजीवियों का अध्ययन

Answer : कुकुरमुत्ता का अध्ययन

Explanation : कवक विज्ञान कुकुरमुत्ता का अध्ययन है। कवक विज्ञान (Mycology) में कवकों कुकुरमुत्ता राइजोपस म्यूकस आदि का अध्ययन किया जाता है। कवक या फंगस को साधारणतः वनस्पतियों के सामान समझा जाता है। यह ऐसी जगह पाए जाते हैं जहां नमी ज्यादा और प्रकाश की मात्रा बहुत कम होती है। यह पर्णहरित-विहीन (non-chlorophyllous) होते हैं यानि कवक अपना भोजन स्वयं नहीं बनाते है। बल्कि विविधपोषी (Heterotrophic) होते हैं। पोषण के आधार पर कवक तीन प्रकार के होते हैं- पहला मृतोपजीवी, जो अपना भोजन सड़े-गले कार्बनिक पदार्थ से प्राप्त करते हैं। जैसे-राइजोपस, पेनिसिलियम, मोर्चेला आदि। दूसरा परजीवी, यह अपना भोजन जन्तुओं व पौधों के जीवित ऊतकों (living tissues) से प्राप्त करते हैं। जैसे—पक्सिनिया (Puccinia), अस्टिलागो (Ustilago) आदि और तीसरा सहजीवी, ये कवक दूसरे पौधों के साथ साथ उगते है और तथा एक दूसरे को लाभ पहुंचते है। जैसे -लाइकेन।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kavak Vigyan Kya Hai