केंद्र-राज्य संबंध किस अनुसूची में है?

(A) 7वीं अनुसूची
(B) 8वीं अनुसूची
(C) 6वीं अनुसूची
(D) 9वीं अनुसूची

Answer : 7वीं अनुसूची

Explanation : केंद्र राज्य संबंध संविधान की सातवीं अनुसूची और भाग-XI में है। भारत में केंद्र राज्य संबंध संघवाद की ओर उन्मुख है तथा संघवाद की यह प्रणाली कनाडा के संघवाद से ग्रहण की गयी है। केंद्र-राज्य संबंध से मतलब है कि किसी लोकतांत्रिक राष्ट्रीय-राज्य में संघवादी केंद्र और उसकी इकाइयों के बीच के आपसी संबंध। भारतीय संविधान में विधायी, प्रशासिनिक और वित्तीय शक्तियों का सुस्पष्ट बंटवारा केंद्र और राज्यों के बीच किया है। विधायी शक्ति के विषयों को तीन सूचियों में बांटा गया है। इसमें पहली सूची है केंद्रीय सूची, दूसरी है राज्य सूची और तीसरी सूची है समवर्त्ती सूची।

केंद्रीय सूची में वे विषय शामिल किए गए हैं जिन पर सिर्फ केंद्र सरकार कानून बना सकती है। इस सूची में राष्ट्रीय महत्व के विषय शामिल किए गए है जैसे कि प्रतिरक्षा, विदेश संबंध, मुद्रा, संचार और वित्तीय मामले आदि। राज्य सूची में कानून और व्यवस्था, जन स्वास्थ्य, प्रशासन जैसे स्थानीय महत्व के विषयों को शामिल किया गया है। समवर्त्ती सूची में उन विषयों को शामिल किया गया है जिनपर केंद्र ओर राज्य दोनों ही कानून बना सकते हैं। कोई राज्य सरकार केंद्र के द्वारा बनाए गए कानूनों व नीति के विरोध में या फिर विपरीत कानून नहीं बना सकती है। संविधान के अनुछेद 256व 355 में केंद्र को शक्तिशाली बनाया गया है।
Tags : केंद्र-राज्य संबंध भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kendra Rajya Sambandh Kis Anusuchi Mein Hai