खट्टे रसदार फलों की खेती के लिए कौन सा प्रदेश प्रसिद्ध है?

(A) मानसूनी प्रदेश
(B) उष्णकटिबंधीय उच्च भूमि प्रदेश
(C) भूमध्यसागरीय प्रदेश
(D) भूमध्यरेखीय प्रदेश

Answer : भूमध्यरेखीय प्रदेश

Explanation : विश्व में खट्टे रसदार फलों की खेती के लिए भूमध्यरेखीय प्रदेश प्रसिद्ध है। भूमध्यसागर यूरोप के दक्षिण में स्थित है, मुख्यतः इसके आसपास के क्षेत्र को भूमध्यसागरीय प्रदेश कहते हैं, किंतु इस तरह की जलवायु वाले प्रदेश उत्तरी तथा दक्षिणी दोनों गोलार्डों में 30 से 45 डिग्री अक्षांशों के मध्य महाद्वीपों के पश्चिमी भाग में स्थित हैं। इसके अंतर्गत भूमध्य सागर के तटवर्ती भाग, कैलिफोर्निया का मध्यवर्ती भाग, मध्य चिली, केप प्रांत, न्यूजीलैंड का उत्तरी द्वीप तथा दक्षिण-पश्चिम आस्ट्रेलिया सम्मिलित हैं। इन प्रदेशों में ग्रीष्म ऋतु शुष्क तथा कठोर होती है और शीत ऋतु में वर्षा होती है। वार्षिक वर्षा प्रायः 50 से 90 सेमी. के मध्य पायी जाती है। भूमध्य सागरीय प्रदेश रसदार फलों के लिए विश्वविख्यात हैं जिनमें संतरा, जैतून, नीबू, अंजीर, खूबानी, अंगूर, सेब आदि प्रमुख हैं। इन प्रदेशों की अर्थव्यवस्था में कृषि का प्रमुख स्थान है और फलों का उत्पादन तथा इन पर आधारित उद्योग यहां के मुख्य आर्थिक आधार हैं।
Tags : कृषि प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Khatte Rasdar Falon Ki Kheti Ke Liye Kaun Sa Pradesh Prasiddh Hai