खेजड़ी का वानस्पतिक नाम क्या है?

(A) कोरवस फ्रुगिलगस
(B) प्रोसोपिस सिनेरेरिया
(C) आर्डियोटीस नाइग्रीसैप्स
(D) पेर्डिक्स

Answer : प्रोसोपिस सिनेरेरिया (Prosopis Cineraria)

Explanation : खेजड़ी का वानस्पतिक नाम प्रोसोपिस सिनेरेरिया (Prosopis Cineraria) है। यह लेग्यूमिनोसी परिवार का वृक्ष है। खेजड़ी को 31 अक्टूबर, 1983 को राजस्थान का राज्य वृक्ष घोषित किया गया था। खेजड़ी को 'रेगिस्तान का कल्पवृक्ष' कहते हैं। इसकी फली को 'सांगरी' कहते हैं जो सुखाकार सब्जी के रूप में प्रयुक्त की जाती है और इसकी पत्तियां 'लूम' चारे के रूप में प्रयुक्त होती है। शमी को सिंधी में 'छोंकड़ा', पंजाबी-हरियाणवी में 'जाण्टी', कन्नड में बन्नी, तमिल में 'पेयमये' बंगाली में 'शाइंगाछ' आदि कहा जाता है। खेजड़ी वृक्ष में जल संरक्षण और भू-क्षरण रोधक क्षमता होती है। यह रेत में भी उग सकता है। यह एक सदाबहार वृक्ष है। भारत सरकार ने 5 जून, 1988 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खेजड़ी वृक्ष पर डाक टिकट जारी करके इसके महत्व को स्वीकार किया है। इसे Wonder Tree व 'भारतीय मरुस्थल का सुनहरा वृक्ष' भी कहा जाता है।
Tags : राजस्थान प्रश्नोत्तरी राजस्थान भूगोल वैज्ञानिक नाम
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Khejri Ka Vanaspatik Naam Kya Hai