खेल रत्न पुरस्कार में कितनी राशि दी जाती है?
(A) 7.5 लाख
(B) 15 लाख
(C) 25 लाख
(D) 50 लाख
Explanation : खेल रत्न पुरस्कार में 25 लाख की राशि दी जाती है। मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार (पूर्व में राजीव गांधी खेल रत्न) भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। यह प्रतिवर्ष खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार मे एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और नगद राशि पुरस्कृत व्यक्ति को दिये जाते है। 2018 तक यह राशि 7.5 लाख रुपये थी। लेकिन अब यह राशि बढ़ाकर 25 लाख कर दी गई है। 1991-92 में स्थापित यह पुरस्कार पहले किसी खिलाड़ी को एक वर्ष में शानदार प्रदर्शन के लिए दिया जाता था। 2014 की पुरस्कार चयन समिति द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर, मंत्रालय ने चार वर्षों की अवधि में प्रदर्शन पर विचार करने के लिए फरवरी 2015 में मानदंडों को संशोधित किया। इस पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद थे, जिन्हें वर्ष 1991-92 में अपने प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया था।
....अगला सवाल पढ़े
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams