‘खेलो इंडिया’ यूथ गेम्स 2021 की मेजबानी कौन करेगा?

(A) ओडिशा
(B) हरियाणा
(C) महाराष्ट्र
(D) नई दिल्ली

Answer : हरियाणा

Explanation : 'खेलो इंडिया' यूथ गेम्स 2021 की मेजबानी हरियाणा राज्य करेगा। इन खेलों का आयोजन साल 2020 में होने वाले तोक्यो ओलंपिक के बाद पंचकुला में होगा। वैसे आमतौर पर 'खेलो इंडिया' यूथ गेम्स हर साल जनवरी में होते हैं। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रीजिजू के अनुसार इसमें सभी राज्यों की भागीदारी और 10,000 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है।

बता दे कि हरियाणा में पहले से ही बहुत मजबूत खेल संस्कृति है जिसके चलते हरियाणा ने 'खेलो इंडिया' के पिछले तीनों सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। राज्य 2019 और 2020 में पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा था। हरियाणा ने देश को कई शानदार एथलीट दिए हैं जिनमें पहलवान योगेश्वर दत्त, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, और विनेश फोगाट के अलावा पैरा-एथलीट दीपा मलिक, भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, मुक्केबाज अमित पंघाल और निशानेबाज संजीव राजपूत, मनु भाकर, अनीश भानवाला जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी शामिल हैं।
Tags : खेल जगत प्रश्नोत्तरी हरियाणा
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Khelo India Youth Games 2021 Ki Mejbani Kaun Karega