किरातार्जुनीयम् किसकी रचना है?

(A) कालिदास
(B) रसखान
(C) भारवि
(D) तुलसीदास

Answer : भारवि

Explanation : किरातार्जुनीयम् भारवि की रचना है। यह प्रसिद्ध प्राचीन संस्कृत ग्रंथों में से एक है, जिसे एक उत्कृष्ट काव्य रचना माना जाता है। इसमें 18 सर्ग है। इसका कथानक अर्जुन द्वारा भगवान शिव की तपस्या से पाशुपत अस्त्र की प्राप्ति है। महाभारत में वर्णित किरातवेशी शिव के साथ अर्जुन के युद्ध की लघुकथा को आधार बनाकर कवि ने राजनीति, धर्मनीति, कूटनीति, समाजनीति, युद्धनीति, जनजीवन आदि का मनोरम वर्णन किया है। किरातार्जुनीयम् के प्रमुख पात्र अर्जुन, द्रौपदी, युधिष्ठिर, भीम, नकुल, सहदेव, श्रीकृष्ण, वनेचर, सुयोधन (दुर्योधन), इंद्र, किरातवेशधारी शिव, व्यास, यक्ष आदि है। आपको बता दे कि संस्कृत के छः प्रसिद्ध महाकाव्य हैं – बृहत्त्रयी और लघुत्रयी। जिसमें किरातार्जनुयीयम्‌ (भारवि), शिशुपालवधम्‌ (माघ) और नैषधीयचरितम्‌ (श्रीहर्ष)– बृहत्त्रयी कहलाते हैं और कुमारसम्भवम्‌, रघुवंशम् और मेघदूतम् (तीनों कालिदास द्वारा रचित) लघुत्रयी कहलाते हैं।
Tags : किरातार्जुनीयम्
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kiratarjuniyam Kiski Rachna Hai