किस देश का झंडा दोहरे त्रिभुज के रूप में है?

(A) दक्षिण कोरिया
(B) यूनाइटेड किंगडम
(C) नेपाल
(C) युगांडा

nepal

Answer : नेपाल (Nepal)

Explanation : नेपाल (Nepal) देश का झंडा दोहरे त्रिभुज के रूप में है। इसके ऊपर वाले त्रिकोण में एक आधा चाँद और नीचे वाली त्रिकोण में एक सूर्य अंकित है। यह विश्व का एकमात्र ऐसा झंडा है जो न चौकोर है और न ही आयताकार। इस झंडे को नया संविधान लिखने के बाद 16 दिसंबर 1962 को अपनाया गया। यह अनोखा त्रिकोणिय ध्वज शताब्दियों से नेपाल में प्रयोग में चलता रहा लेकिन द्वि त्रिकोणिय ध्वज का इस्तेमाल 19 वीं शताब्दि से चलन में आया। ध्वज के आज का स्वरुप इसके प्राथमिक स्वरुप से लिया गया है जिसका प्रयोग 2000 साल पहले से हो रहा है। बात दे कि नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल विश्व के प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलंबी राष्ट्र है और यहां 85 प्रतिशत नागरिक हिंदू धर्मावलम्बी हैं।
Tags : नेपाल
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Desh Ka Jhanda Dohre Tribhuj Ke Roop Mein Hai