किस देश को यूरोप का मरीज कहा जाता है?

(A) इटली को
(B) जर्मनी को
(C) तुर्की को
(D) फ्रांस को

Answer : तुर्की को

Explanation : तुर्की को यूरोप का मरीज कहां जाता है। पूर्व में तुर्की कई साम्राज्यों के आधीन रहा है। 530 ईसा पूर्व में यह ईरान के फारसी साम्राज्य का हिस्सा बना था और कई सालों तक यह यूनानियों द्वारा संघर्ष के कारण ग्रीक और ईरानी साम्राज्यों में बंटा रहा। 16वीं शताब्दी के आते-आते तुर्क या ऑटोमन साम्राज्य (उस्मानी साम्राज्य) ने पूरे तुर्की पर अपना कब्जा जमा लिया था। ऑटोमन सुल्तानों का अत्याचार तुर्की पर इतना बढ़ गया कि यहां रहने वाले लोग धीरे-धीरे अपनी स्वतंत्रता के लिए आंदोलन करने लगे। इससे ऑटोमन साम्राज्य कमजोर पड़ने लगा। 19वीं सदी में इस साम्राज्य के पतन की प्रक्रिया लगातार बढ़ती रही और फिर धीरे-धीरे तुर्की की हालत इतनी खराब हो गई कि इसे 'यूरोप का मरीज' कहा जाने लगा। बता दे कि तुर्की यूरेशिया में स्थित एक देश है, जिसकी राजधानी अंकारा है। इसका क्षेत्रफल 783,562 किमी2 (302,535 वर्ग मील) है। तुर्की अनातोलिया और बाल्कन, बुल्गारिया और जॉर्जिया के बीच काला सागर के किनारे, और ग्रीस और सीरिया के बीच एजियन सागर और भूमध्य सागर के किनारे स्थित है।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी तुर्की
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Desh Ko Europe Ka Mareez Kaha Jata Hai