किस यूरोपीय समुदाय ने भारत के साथ प्रथम व्यापारिक संबंध स्थापित किया था?

(A) British/ब्रिटिश
(B) Dutch/डच
(C) French/फ्रांसीसी
(D) Portuguese/पुर्तगाली

Answer : पुर्तगाली

Explanation : यूरोपीय समुदाय पुर्तगाली ने भारत के साथ प्रथम व्यापारिक संबंध स्थापित किया था। पंद्रहवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध से 17वीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध तक भारत में अनेक विदेशी शक्तियों का व्यापार के बहाने प्रवेश हुआ। इनमें क्रमशः निम्न यूरोपीय देश सम्मिलित थे–(i) पुर्तगाली, (ii) डच, (ii) अंग्रेज, (iv) डेनिश, (v) फ्रांसीसी। भारत के साथ व्यापार के लिए नया मार्ग (समुद्र से) खोजने का श्रेय पुर्तगालियों को जाता है। जुलाई, 1497 में पुर्तगाली नाविक वास्को-डि-गामा ने लिस्बन से अपनी यात्रा शुरु की तथा केप ऑफ गुड होप होते हुए भारत के समुद्र तटीय नगर कालीकट में 20 मई, 1498 ई. को समाप्त की।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, RRB, NTC Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis European Samuday Ne Bharat Ke Sath Pratham Vyaparik Sambandh Sthapit Kiya Tha