किस क्षेत्र में साल भर वर्षा होती है?

(A) एटलस
(B) पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया
(C) कांगो
(D) उत्तरी चीन

Answer : कांगो

Explanation : कांगो में साल भर वर्षा होती है क्योंकि कांगो विषुवतरेखीय प्रदेश में पड़ता है। दक्षिण अमेरिका के अमेजन वर्षावनों के समान अफ्रीका के बीचोंबीच स्थित कांगो वर्षा वन या कांगो बेसिन वर्षा वन में भी जमकर बारिश होती है। यह जंगल कांगो नदी के चारों ओर फैला हआ है। यह नदी अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी नदी है, जो वर्षा वन के बीच से गुजरती है। इसे जैरे नदी भी कहा जाता है और इसकी लंबाई लगभग 4.670 किलोमीटर है। इंसानों से सबसे ज्यादा समानता वाला जीव बोनोबोस सिर्फ इसी जंगल में पाया जाता है। इसे चिम्पैंजी और इंसान के बीच का जीव माना जाता है। यह दुनिया का इकलौता वर्षा वन है, जहां तीन तरह के गोरिल्ला- माउंटेन गोरिल्ला, लोलैंड गोरिल्ला और ईस्टर्न लोलैंड गोरिल्ला पाए जाते हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Kshetra Mein Saal Bhar Varsha Hoti Hai