किस मौर्य राजा ने दक्कन पर विजय प्राप्त की थी?

(A) अशोक
(B) चंद्रगुप्त
(C) बिंदुसार
(D) कुणाल

Answer : चंद्रगुप्त

Explanation : मौर्य राजा चंद्रगुप्त ने दक्कन पर विजय प्राप्त की थी। चंद्रगुप्त मौर्य चाणक्य की सहायता से अंतिम नंदवंशीय शासक धननंद को पराजित कर 25 वर्ष की आयु में (322 ई. पू.) मगध के सिंहासन पर आसीन हुआ और मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी। उसके विशाल साम्राज्य में काबुल, हेरात, कांधार, बलूचिस्तान, पंजाब, गंगा-यमुना का दोआब, बिहार, बंगाल, गुजरात, विंध्य और कश्मीर का भु-भाग भी सम्मिलित था। तमिल ग्रंथ अहनानूर और पुरनानूर से ज्ञात होता है कि दक्षिण भारत पर भी उसने आक्रमण किया था। चंद्रगुप्त मौर्य ने व्यापक विजय करके प्रथम अखिल भारतीय साम्राज्य की स्थापना की। जैन अनुश्रुतियों के अनुसार चंद्रगुप्त के शासनकाल के अंत में पाटलिपुत्र में भयंकर दुर्भिक्ष पड़ा था। वृद्धावस्था में चंद्रगुप्त मौर्य ने जैन मुनि भद्रबाहु से जैन दीक्षा ली थी और श्रवणबेलगोला में 298 ई.पू. में उपवास द्वारा अथवा शरीर त्याग दिया था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी चंद्रगुप्त मौर्य मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Maurya Raja Ne Dakkan Par Vijay Prapt Ki Thi