किस मुगल बादशाह ने अंग्रेजों को उनके व्यापार में मदद करने के लिए एक महत्वपूर्ण फरमान दिया?

(A) बहादुर शाह प्रथम
(B) फर्रुखसियर
(C) शाह आलम द्वितीय
(D) बहादुर शाह द्वितीय

Answer : फर्रुखसियर (Farrukhsiyar)

Explanation : मुगल बादशाह फर्रुखसियर ने अंग्रेजों को उनके व्यापार में मदद करने के लिए 1717 में एक शाही फरमान दिया था। फ़र्रुख़ सियर ने 1713 से 1719 तक हिन्दुस्तान पर शासन किया। उसका पूरा नाम अब्बुल मुज़फ़्फ़रुद्दीन मुहम्मद शाह फ़र्रुख़ सियर था। 1715 ई. में एक शिष्टमंडल जाॅन सुरमन की नेतृत्व में भारत आया। यह शिष्टमंडल उत्तरवर्ती मुग़ल शासक फ़र्रूख़ सियर की दरबार में 1717 ई. में पहुँचा। उस समय फ़र्रूख़ सियर एक जानलेवा घाव से पीड़ित था। शिष्टमंडल शामिल हैमिल्टन नामक डाॅक्टर ने फर्रखशियर का इलाज किया। जिससे खुश होकर फर्रुखसियर ने अंग्रेजों को भारत में कहीं भी व्यापार करने की अनुमति तथा अंग्रेज़ों द्वारा बनाऐ गए सिक्के को भारत में सभी जगह मान्यता प्रदान की। फ़र्रूख़ सियर द्वारा जारी किये गए इस घोषणा को ईस्ट इंडिया कंपनी का मैग्ना कार्टा कहा जाता है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Mugal Badshah Ne Angrejo Ko Unke Vyapar Mein Madad Karne Ke Liye Ek Mahatvapoorn Pharaman Diya