किस मुगल शासक ने ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में व्यापार करने का फरमान दिया था?

(A) हुमायूं
(B) अकबर
(C) जहांगीर
(D) शाहजहां

Question Asked : [MPPSC (Pre) Opt. History 2008]

Answer : जहांगीर

जहांगीर के काल में सर्वप्रथम ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में व्यापार करने का फरमान दिया गया। 1615 ई. में अंग्रेज राजदूत सर टामस रो भारत आया। टॉमस रो ने अंग्रेजी व्यापार की सुरक्षा के लिए बादशाह से संधि करने की चेष्टा की। इस उद्देश्य से उसने नूरजहां, आसफ खां तथा खुर्रम को बहुमूल्य उपहार भी भेंट किये। उसने संधि का मसविदा तैयार कर जहांगीर की सेवा में प्रस्तुत किया जिसे उसने पूर्णत: स्वीकृति न देकर आंशिक रूप में ही स्वीकार किया। बादशाह जहांगीर ने एक फरमान जारी किया जिसके द्वारा अंग्रेजों को कुछ व्यापारिक सुविधाएं प्रदान की तथा पुर्तगालियों के विरुद्ध उनकी सहायता का आश्वासन भी दिया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Mugal Shasak Ne East India Company Ko Bharat Mein Vyapar Karne Ka Farmaan Diya Tha