किस फल को जीआई टैग मिला है?

(A) अंगूर
(B) अनार
(C) अल्फांसो आम
(D) चीकू

Answer : अल्फांसो आम

Explanation : आमों के राजा आम अल्फांसों फल को जीआई टैग मिला है। भारत सरकार ने महाराष्ट्र के रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और आसपास के इलाकों में पैदा होने वावे अल्फांसो आम को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग दिया। आमों के राजा अल्फांसो, जिसे महाराष्ट्र में 'हापुस' के नाम से जाना जाता है, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने स्वाद, शानदार खुशबू और जीवंत रंग के लिए मशहूर है। यह लंबे समय से दुनिया के सबसे लोकप्रिय फलों में से एक रहा है। इसे जापान, कोरिया और यूरोप समेत विभिन्न देशों में निर्यात किया जाता है। आपको बता दे कि भारत में जीआई टैग प्राप्त करने वाला पहला कृषि उत्पाद दार्जिलिंग चाय थी। इसे सबसे पहले वर्ष 2004 में जीआई टैग मिला था। भारत के कुल 325 उत्पाद हैं, जिनको जीआई टैग मिल चुका है। इनमें महाबलेश्वर स्ट्रॉबेरी, जयपुर के ब्लू पोटरी, बनारसी साड़ी और तिरुपति के लड्डू शामिल हैं। कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश के झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गे को जीआई टैग मिला था. क्या है जीआई टैग? किसी क्षेत्र विशेष के उत्पादों की पहचान को जियोग्रॉफिल इंडीकेशन सर्टिफिकेशन दिया जाता है। इस सूची में चंदेरी की साड़ी, कांजीवरम की साड़ी, दार्जिलिंग चाय और मलिहाबादी आम शामिल हैं।
Tags : कृषि प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Phal Ko Gi Tag Mila Hai