किस राज्य की झील को रामसर साइट का दर्जा दिया गया?

(A) केरल
(B) कर्नाटक
(C) उत्तर प्रदेश
(D) मध्य प्रदेश

Answer : उत्तर प्रदेश

Explanation : उत्तर प्रदेश राज्य की सूर सरोवर झील को रामसर साइट का दर्जा दिया गया है। सूर सरोवर पक्षी विहार (कीठम) में दुनियाभर के 30 हजार प्रवासी पक्षी हर साल आते है। सूर सरोवर पक्षी विहार में अक्टूबर से मार्च तक बार हेडेड गूज, फ्लेमिगों, पेलिकन, स्पून बिल, कूट, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, ग्रे क्रेस्टेड्र ग्रेब, ब्लैक टेल्ड गोविट, शावलर, ग्रे लेग गूज, कामन ग्रीन शेंक, कारमोरेंट, कामन सैंडपाइपर, स्पट बिल्ड डक, कांगो डक, व्हिसलिग टील, ब्लैक नेक्ड स्टार्क का कलरव सुनाई देता है। बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मार्च 2019 में रामसर साइट के दर्जे के लिए पक्षी विहारों से आवेदन मांगे थे। चंबल सेंचुरी प्रोजेक्ट क्षेत्र में आने वाले आगरा के सूर सरोवर पक्षी विहार, मैनपुरी के समान पक्षी विहार और एटा के पटना पक्षी विहार के नाम भेजे गए थे। प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सूर सरोवर पक्षी विहार को रामसर साइट का दर्जा दिलाने को आफलाइन और आनलाइन ब्यौरा रामसर कंवेंशन स्विटजरलैंड को भेजा था। इससे पूर्व जनवरी में मैनपुरी के समान पक्षी विहार को रामसर साइट का दर्जा मिला था।
Related Questions
Web Title : Kis Rajya Ki Jheel Ki Ramsar Site Ka Darja Diya Gaya