किस स्मारक को भारत का राष्ट्रीय स्मारक कहते हैं?

(A) दिल्ली गेट
(B) कुतुबमीनार
(C) राष्ट्रपति भवन
(D)इंडिया गेट

india gate

Answer : इंडिया गेट

Explanation: इंडिया गेट स्मारक को भारत का राष्ट्रीय स्मारक कहा जाता हैं। इसका निर्माण लाल बलुआ पत्थर और ग्रेनाइट से 12 फरवरी 1931 को पूरा हुआ था। इंडिया गेट की ऊंचाई 42 मीटर है और इसे बनाने में 10 साल लगे थे। यह उन 90000 सैनिकों की स्मृति में बनाया गया था जो प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में ब्रिटिश सेना की तरफ से लड़े थे। 10 फरवरी, 1912 को ड्यूक ऑफ कनॉट ने अखिल भारतीय युद्ध स्मारक (इंडिया गेट) की नींव डाली थी। इंडिया गेट का डिजायन सर एडविन लुटियन्स ने तैयार किया था। पहले इंडिया गेट को ऑल इंडिया वॉर मेमोरियल कहा जाता था। 26 जनवरी 1972 को इंडिया गेट मेहराब के नीचे दिसंबर 1971 के भारत पाक युद्ध में मारे गये भारतीय जवानों के प्रति राष्ट्र की श्रद्धांजलि के रूप में एक और स्मारक अमर जवान ज्योति जोड़ दिया गया। यह ज्योति शहीदों की स्मृति में सदैव प्रज्वलित रहती है।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Smarak Ko Bharat Ka Rashtriya Smarak Kahte Hai