किस सूफी संप्रदाय ने योग क्रिया को अपनाया था?

(A) कादरी
(B) शत्तारी
(C) चिश्तिया
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Question Asked : [UPPCS (Pre) GS Ist History 2010]

Answer : शत्तारी

शत्तारिया शाखा की कुछ क्रियाएं मुख्यत: योगिक क्रियाओं से ली गई थी। जिससे हिंदू और मुसलमान दोनों प्रभावित हुए। इन्हीं योगिक क्रियाओं के कारण ग्वालियर के शाह मुहम्मद गौस अपने काल के 'कुत्व कहलाए। इन्होंने हिंदुओं की योग पुस्तक 'अमृतकुंड' जिसका 'वहरुल हयात' नाम से तर्जुमा किया गया था उसका पुन: अनुवाद करवाया। चिश्तिया शाखा के सूफी भारतीय अद्वैत दर्शन से प्रभावित थे उनका सिद्धांत बहदत उल वजूद था। अब्दुल कुद्दस गंगोही जो चिश्तिया शाखा के प्रमुख संत थे उन्होंने यौगिक क्रियाओं पर बल दिया। उन्हें अलख अथव अलखदास भी कहा जाता है। क्योंकि वे अपने शिष्यों से 'अलख निरंजन' कहकर मिलते थे। किंतु शुद्ध योग क्रिया का प्रयोग सत्तारी सिलसि​ले ने ही किया है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Sufi Sampraday Ne Yog Kriya Ko Apnaya Tha