किस सुल्तान के दरबार में सबसे अधिक गुलाम थे?

(A) बलबन
(B) अलाउद्दीन खिलजी
(C) फिरोजशाह तुगलक
(D) चंद्रगुप्त मौर्य

Answer : फिरोजशाह तुगलक

Explanation : फिरोजशाह तुगलक के दरबार में सबसे अधिक 1,80,000 गुलाम थे। फिरोज तुगलक ने दीवान-ए-बदगान नाम से दासों के लिए एक नया विभाग भी खोला था। सनद र​हे कि फ़िरोज़ शाह तुगलक 45 वर्ष की उम्र में दिल्ली सल्तनत की गद्दी पर बैठा। उसके पिता का नाम रज्ज़ब था। उसने अपने पुत्र फ़तेह खान के जन्मदिवस पर फतेहाबाद शहर की स्थापना की। उसने जौनपुर शहर की भी स्थापना अपने बड़े भाई जौना खान की याद में बनवाया। यमुना नदी के किनारे फिरोजाबाद शहर की स्थापना भी उसी ने करवाया था। फिरोज तुगलक ने ही ब्राह्मणों पर जजिया कर लगाया ​था और मुस्लिम औरतो को घर से बाहर जाने या आने से मना कर दिया था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन इतिहास
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Sultan Ke Darbar Mein Sabse Adhik Gulam The