किस सुल्तान ने पहले ‘हजरते आला’ की उपाधि अपनाई और बाद में ‘सुल्तान’ की?

(A) बहलोल लोदी
(B) सिकन्दर लोदी
(C) शेरशाह सूरी
(D) इस्लाम शाह सूरी

Answer : बहलोल लोदी

Explanation : बहलोल लोदी, दिल्ली में प्रथम अफगान राज्य का संस्थापक था। इसने पहले ‘हजरते आला’ की उपाधि अपनाई बाद में ‘सुल्तान’ की उपाधि धारण की। बहलोल लोदी अपने सरदारों का ‘मसनद–ए–अली’ कहकर पुकारता था। बहलोल लोदी ने ‘बहलोली सिक्के’ का प्रचलन करवायां सिकन्दर लोदी ‘सुतान सिकन्दर शाह’ की उपाधि से दिल्ली के सिंहासन पर बैठा। सिकन्दर लोदी ने 1504 में आगरा नगर की नींव डाली। इसने भूमि के लिए एक प्रामाणिक पैमाना ‘गजे सिकन्दरी’ का प्रचलन करवाया। इसने आगरा को अपनी राजधानी बनाया। शेरशाह सूरी ने सहसाराम में अपना मकबरा बनवाया और पाटिलपुत्र को ‘पटना’ के नाम से पुन: स्थापित किया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Sultan Ne Pahle Hazrate Aala Ki Upadhi Apani Aur Baad Me Sultan Ki