किस तटीय प्रदेश में उत्तर-पूर्वी मानसून से वर्षा होती है?

(A) कोंकण तट
(B) मालाबार तट
(C) गुजरात तट
(D) कोरोमण्डल तट

Answer : कोरोमण्डल तट

Explanation : भारत में तमिलनाडु राज्य के कोरोमंडल तटीय प्रदेश में उत्तर-पूर्वी मानसून से वर्षा होती है। यहां अक्टूबर-नवंबर माह से वर्षा होती है। उत्तर-पूर्वी मानसून की वर्षा का भारत की वार्षिक वर्षा में (अक्टूबर से दिसंबर तक) 20% का योगदान है। उत्तर-पूर्वी मानसून वर्षा दक्षिण भारत विशेषतः तमिलनाडु के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उत्तर-पूर्वी मानसून देश के कुल 86 मौसम प्रभागों में से केवल 5 प्रभागों तमिलनाडु (पुदुचेरी), केरल, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश एवं दक्षिण कर्नाटक में वर्षा के लिए उत्तरदायी है।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Tatiya Pradesh Mein Uttar Purvi Mansun Se Varsha Hoti Hai