किसकी जयंती अब ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनायी जायेगी?

(A) स्वामी विवेकानंद
(B) महात्मा गांधी
(C) बिरसा मुंडा
(D) सरदार पटेल

Answer : बिरसा मुंडा

Explanation : बिरसा मुंडा की जयंती अब 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनायी जायेगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 नवंबर 2021 को इसकी मंजूरी दे दी। अब यह दिन आदिवासी और जनजातियों के लिए अहम दिन होगा। इसके अलावा स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले आदिवासियों और जनजातियों के उल्लेखनीय योगदान को भी इस दिन याद किया जाएगा। बिरसा मुंडा की जयंती हर साल 15 नवंबर को मनाई जाती है। मुंडा जनजाति से ताल्लुक रखने वाले बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था। 19वीं शताब्दी के अंत में ब्रिटिश शासन के दौरान उन्होंने 19वीं शताबदी में आदिवासी बेल्ट में बंगाल प्रेसीडेंसी (अब झारखंड) में आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया। ब्रिटिश हुकूमत ने अपने लिए खतरा मानकर बिरसा मुंडा को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया। वहां अंग्रेजों ने उन्हें धीमा जहर दिया था। जिस कारण वे 9 जून 1900 को शहीद हो गए। उनकी जयंती देश में बिरसा मुंडा जयंती के रूप में मनाई जाती है। इसी दिन झारखंड स्थापना दिवस भी है। झारखंड साल 2000 में बिहार से अलग हुआ था।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kiski Jayanti Ab Janjatiya Gaurav Divas Ke Roop Mein Manai Jayegi