किसकी समाधि के कारण नान्देड़ गुरुद्वारा सिखों द्वारा पवित्र माना जाता है?

(A) गुरु अमरदास की
(B) गुरु अंगद की
(C) गुरु अर्जुन देव की
(D) गुरु गोविंद सिंह की

Question Asked : [UP Lower (Pre) 2002]

Answer : गुरु गोविंद सिंह की

गुरु गोविंद सिंह की समाधि नन्देड़ में बनी हुई है। इसी कारण नन्देड़ गुरुद्वारा सिक्खों द्वारा पवित्र माना जाता है। ये सिक्ख गुरुओं में सर्वाधिक महत्वपूर्ण थे। इन्होंने 'पाहुल प्रणाली' को आरंभ किया। इस प्रणाली में दीक्षित होने वाला व्यक्ति 'खालसा' कहा गया। इन्होंने 'खालसा पंथ' की स्थापना 1699 में की। इनके द्वारा ही नाम के अंत में 'सिंह' शब्द का प्रयोग प्रारंभ हुआ। 5वें गुरु अर्जुनदेव के समय में प्रसिद्ध सिक्ख ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब' का संकलन किया गया। अमृतसर में प्रसिद्ध स्वर्ण-मंदिर का निर्माण इन्हीं के समय में हुआ, जिसके लिए सम्राट अकबर ने भूमि उपलब्ध करायी थी।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kiski Samadhi Ke Karan Nanded Gurudwara Sikho Dwara Pavitra Mana Jata Hai